Saturday, August 29, 2009

बिहार का गलत प्रचार

बिहार के बहार बिहारियों को वो मान-सम्मानं, वो इज्जत नही मिलती जितनी अन्य राज्यों के लोगों को मिलती है !
इसका सबसे बड़ा कारन यह है की बिहार को दुनिया के सामने इस प्रकार दर्शाया गया है, इस प्रकार प्रचारित कीया गया है की बिहार का जिक्र करते ही लोगों के जहन में बिहार की जो तस्बीर सबसे पहले उभर के आती है वो एक गुंडों, बाहुबलियों, और भ्रष्ट अफसरों से भरी राज्य की आती है ! बिहार को हमेसा गरीब और पिछरा राज्य बताया जाता है !
न्यूज़ चॅनल, समाचार पत्रों में हमेसा बिहार की बुराई  छापते और दिखाते है परन्तु यह पुर्ण सत्य नही होता है ! बिहार की बुराई तो दिखाते है पर पिचले ५ वर्ष से जो विकाश बिहार में हो रहा है उसे नही दिखाते है बिहार की अच्छाई नही दिखाते है !
बिहार में जब कोई गुंडागर्दी, या बुरी घटना होती है तो उसे मिर्च - मशाला लगा कर बार-बार दिखाते है परन्तु पिचले कुछ वर्षो में बिहार की कानून व्यवस्था में जो सुधर हुआ है और कानून का जो राज्य अस्थापित हुआ है उसे नही दिखाते है !
बिहार की सुधरती कानून व्यवस्था का सबसे बड़ा प्रमाण सहाब्बुद्दीन, सूरजभान सिंह, मुन्ना शुक्ला राजन तिबारी जैसे बाहुबलियों को मिली उम्रकैद  की सजा है !
बिहार को गरीब तो दिखाते है पर यह नही बताते की बिहार वर्ष 2005-06 और 2007-08 में बिहार की इकोनोमी 10.5 per cent बढ़ी है ! बिहार इकोनोमी ग्रोथ के हिसाब से देश का तीसरा सबसे विकशित राज्य है ! पहले अस्थान पर हरियाणा है जिसकी इकोनोमी ग्रोथ 11 per cent बढ़ी है ! दुशरे अस्थान पर गोवा है जिसकी इकोनोमी ग्रोथ 10.9 per cent है ! ये आंकरे July 8, 2009 को लोक सभा में प्रस्तुत कीया गया था !
बिहार में हो रहे विकाश को देख कर लोगों ने तो अब नीतिश कुमार को विकाश पुरुष की उपाधि तक दे डाली है ! बिहार दौरे पे आये A.P.J. kalam ने बिहार में हो रहे विकाश को देख कर कहा ( Bihar Vision: Developed State by 2015) 2015 तक बिहार एक विकशित राज्य होगा !
बिहार में हो रहे विकाश को राहुल गाँधी  ने भी माना है ! बिहार में हो रहे विकाश का लोग बिहार के सडको और वंहा के बड़े बड़े शौपिंग काम्प्लेक्स को देख कर ही पता चलता है ! बिहार में कुछ सालो में शिक्षा का भी खूब प्रचार हुआ है ! नए नए कॉलेज और स्कूल खोले जा रहे है !